Homeप्रदेशउप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी ने नितिन गडकरी जी से...

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी ने नितिन गडकरी जी से श्री राम वन गमन मार्ग शीघ्र बनाने की मांग की

फाफामऊ में गंगा पर सिक्स लेन पुल के निर्माण का पूरा श्रेय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी को जाता है (माननीय केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी)

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी ने नितिन गडकरी जी से श्री राम वन गमन मार्ग शीघ्र बनाने की मांग की

26 नवंबर 2020 प्रयागराज ,
16 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं उद्घाटन के अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी ने वर्चुअल उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री वी .के .
सिंह जी उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का एवं उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए माननीय श्री नितिन गडकरी जी के प्रति प्रयागराज को फाफामऊ में गंगा पर सिक्स लेन पुल का सौगात देने के लिए उनके प्रति आभार जताया और प्रयागराज वासियों को बधाई दिया और आगे उन्होंने इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से निवेदन करते हुए श्री राम वन गमन मार्ग को शीघ्र से शीघ्र निर्माण करने की मांग की।


इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश को इस सौगात को देने को लेकर के माननीय केंद्रीय श्री नितिन गडकरी जी के प्रति आभार जताया और प्रदेश वासियों को बधाई दिया
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने 16 सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास को लेकर पूरे देशवासियों को बधाई दीया और उन्होंने कहा कि फाफामऊ में गंगा पर सिक्स लेन पुल के निर्माण का जो कार्य होने जा रहा है उसका पूरा श्रेय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी को जाता है और जो उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी के द्वारा श्री राम वन गमन मार्ग को शीघ्र निर्माण कराने की मांग की गई है उसे मैं स्वीकार करता हूं और विश्वास दिलाता हूं जल्द से जल्द इस पर कार्य किया जाएगा इस अवसर पर उन्होंने इस परियोजना से संबंधित सभी विषयों पर अपने विचार रखें।


इसके पूर्व कार्यक्रम के आयोजन स्थल मलाक हरहर फाफामऊ में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया
इस अवसर पर सांसद केसरी देवी पटेल विधायक हर्षवर्धन बाजपेई विक्रमाजीत मौर्य और पूर्व विधायक दीपक पटेल गुरु प्रसाद मौर्य अवधेश चंद्र गुप्ता गणेश केसरवानीअश्वनी दुबे पार्षद मनोज कुशवाहा वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल मयंक यादव सहित हजारों गंगा पार एवं महानगर भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यकर्ता।

नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments