HomeUncategorizedएनएसयूआई ने योगी सरकार का फूंक पुतला

एनएसयूआई ने योगी सरकार का फूंक पुतला

एनएसयूआई ने योगी सरकार का फूंक पुतला

यूपी टीईटी परीक्षा के पूर्व ही परीक्षा केंद्रों पर पेपर होने पर आक्रोशित प्रयागराज NSUI कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया और लगाए सरकार विरोधी नारे ।


NSUI जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर ने कहा कि यूपी टीईटी पेपर लीक से सभी प्रतियोगी परीक्षार्थियों के अरमानों व सपनों पर पानी फिर गया। आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर उनसे मिले-जुले विभाग के कर्मचारियों पर भी कानूनी कार्यवाही किया जाय।

NSUI प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रशेखर अधिकारी आजाद ने कहा कि पिछली तमाम भर्तियों में धांधली व पेपर लीक के मामले योगी सरकार के छात्र विरोधी चरित्र को प्रदर्शित करते हैं। शिक्षा, रोजगार व छात्र हितों के मुद्दे पर सपा सरकार एवं भाजपा सरकार “चोर-चोर मौसेरे भाई” की उक्ति सार्थक कड़ते हैं। यूपी टीईटी पेपर लीक के इस मामले की सीबीआई जांच कराकर आरोपियों एवं विभाग के कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवर,चंद्रशेखर अधिकारी, अजय पाण्डेय,सत्यम कुशवाहा,जिलाउपाध्यक्ष प्रीतम चंद्रा,जिलाउपाध्यक्ष शिवम शुक्ला,जिलामहासचिव धीरेन्द्र सिंह,जिला सचिव देवेंन्द्र सिंह,आनंद मौर्या,दुर्गेश मुरारी,इंद्रजीत मौर्य,आदर्श भदौरिया,बृजेश मौर्य,कुंदन कनौजिया, सर्वेश यादव,विवेक
इत्यादि छात्र मौजूद रहे।

नीतेश सोनी प्रयागराज

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments