एसआरएन अस्पताल में 2 महीने बाद खुली ओपीडी
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में करीब 2 महीने बाद सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी सेवा शुरू की गई ।
कोरोना की दूसरी लहर के बाद पहले दिन शुक्रवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी में covid प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 854 मरीजों ने प्लास्टिक के पर्दे लगाकर बैठे विशेषज्ञों से परामर्श लिया ।वहीं 27 मरीजों की सर्जरी भी की गई ।संक्रमण प्रसार बढ़ने के साथ ही शासन के निर्देश पर एसआरएन, एमडीआई ,चिल्ड्रन अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं अप्रैल के पहले सप्ताह में स्थगित कर दी गई थी। एसआरएन ल थ्री स्तर का covid अस्पताल बन गया था ।अब संक्रमितओं की संख्या कम होने के बाद covid मरीजों के लिए पीएमएसएसवाई सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में व्यवस्था की गई है।
डॉक्टर और मरीजों के बीच उचित दूरी का पालन कराने के लिए प्लास्टिक के पर्दे लगाए गए थे। इधर उधर भटक रहे मरीजों को बड़ी राहत मिली। लोगों को मास्क लगाने की जरूरत बताते हुए covid से बचाव को जागरुक भी किया गया। एक बार में 1 से 2 मरीज ही कमरे में भेजे गए ।वहीं कई ओपीडी कक्ष अभी बंद ही रहे।
Samiksha
