ऐतिहासिक Naini रेलवे पुल पर बनी डॉक्यूमेंट्री हुई रिलीज़
Naini रेलवे पुल पर बनी डॉक्यूमेंट्री रिलीज की गई। मंगलवार को बैठक में उत्तर मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने डॉक्यूमेंट्री रिलीज की। बैठक में पुल के इतिहास पर भी चर्चा हुई। बैठक में जनसंपर्क विभाग की ओर से यमुना नदी पर बने Naini ब्रिज आधारित वृत्तचित्र को भी रिलीज किया गया।
रेलवे में यह पुल संख्या 30 के नाम से जाना जाता है ।अफसरों ने बताया कि नैनी पुल 15 अगस्त 1865 से दिल्ली से हावड़ा और मुंबई से हावड़ा को जोड़ने का काम कर रहा है। 1859 में प्रयागराज कानपुर के मध्य पहली गाड़ी के संचालन के साथ उत्तर भारत में रेल यात्रा की शुरुआत हुई थी ।इस क्रम में महाप्रबंधक ने ट्रेनों के सुरक्षित संचालन पर भी चर्चा की ।हर अनचाही घटना की जांच के निर्देश दिए।
Samiksha
