ऑल इंडिया फाइन आर्ट्स और क्राफ्ट सोसाइटी नई दिल्ली के द्वारा अवध आर्ट फेस्टिवल 2021 का शुभारंभ किया गया यह कार्यक्रम 26 फरवरी को शुरू हुआ जोकि 4 मार्च 2021 तक चलेगा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पेंटिंग्स ,स्कल्पचर, सेरेमिक्स और पोटरी को शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय कलाकार डॉक्टर जाहिदा खानम जोकि प्रयागराज से ताल्लुक रखती हैं उनको इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर बुलाया गया है डॉ जाहिदा खानम जोकि नाइ पेंटिंग की कला को बहुत अच्छे से प्रदर्शित करती हैं जो अपनी अद्भुत तकनीकी से कला बनाने के लिए नाइफ का यूज करती है डॉक्टर जाहिदा खानम ने अपने प्रयासों से और अपनी नाइफ पेंटिंग की कला से पूरे विश्व में बहुत नाम कमाया है।

डॉ जाहिदा खानम ने बहुत से पेंटिंग एग्जीबिशन मैं शामिल हुई है जो कि ना सिर्फ भारत में हुई है बल्कि विदेशों में भी वह एग्जिबिशन हुई है डॉ जाहिदा खानम अपनी पेंटिंग्स में प्रकृति पर पूरा ध्यान रखती हैं और सामाजिक गतिविधियों को भी अपनी पेंटिंग्स में चित्रित करती हैं उनको अपने इस कार्य के लिए बहुत सारे नेशनल लेवल के अवार्ड भी मिल चुके हैं जो कि अलग-अलग संस्थाओं के द्वारा दिए गए हैं ।

डॉ जाहिदा खानम ने प्रयागराज शहर में अपनी एक प्राइवेट आर्ट गैलरी भी स्थापित की है जिससे कि नए और उभरते कलाकारों को भी प्रयागराज में अपनी कला को प्रदर्शित करने का मौका मिल सके आर्ट फेस्टिवल में डॉक्टर जाहिदा खानम के द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स को सराहा गया और हर जगह उनकी तारीफ भी हुई अवध आर्ट फेस्टिवल में अलग-अलग तरह के कई प्रतिभागियों ने हिस्सा भी लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया।
खबर नीतेश सोनी
