प्रयागराज में सुसाइड का एक नया मामला आया एग्जाम के ठीक पहले इंटर के छात्र ने आखरी बार कल अपने मित्र को काल की और बोला कि मुझे बहुत डर लग रहा है । गणित से मैं समझ नहीं पा रहा कि कैसे पेपर दे पाऊंगा । इतना कहने के बाद वह अपने रूम में गया और फंदे पर लटक कर जान दे दी। छात्र कक्षा 10 में अपने स्कूल का टॉपर रहा परिवार वाले स्कूल के मुताबिक छात्र पढ़ने बहुत होनहार था । घटना धूमनगनगंज थाने के मुंडेरा इलाके की है
मुंडेरा में जय सिंह अपनी पत्नी और दो बेटे समीर जिसकी उम्र 17 वर्ष है और प्रिंस 10 वर्ष के साथ रहते हैं। समीर कक्षा 12 में पढ़ता था जबकि प्रिंस कक्षा 5 का छात्र था । समीर के पेपर चल रहे थे वह मुन्नी देवी इंटर कॉलेज में पढ़ता था । सोमवार को उसका मैथ का पेपर था । चचेरे भाई सत्यम ने बताया सोमवार तो ढाई बजे समीर यादव 17 का मैथ का पेपर था । वह पिछले कुछ दिनों से मैथ के एग्जाम की तैयारी को लेकर तनाव में था और रात भी बहुत देर रात तक पढ़ाई करता रहा ।
मां ने बेटे को फंदे पर देखा तो किंग पड़े सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे समीर की मां उसे जगाने के लिए पहुंची। कमरे के बाहर से कई बार आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं मिली। शक होने पर प्रजनन दरवाजा खोलने की कोशिश की । जल्द दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर सन्न हो गई समीर कमरे के अंदर फंदे में लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतरा और अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी । सूचना मिलते ही धूमनगनगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिवार वालों को समझाने की कोशिश की। चचेरे भाई सत्यम बताया सुसाइड से ठीक पहले समीर ने अपने एक दोस्त को फोन किया था उससे कहा था कि उसको मैथ में काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है। परीक्षा को लेकर बहुत डर लग रहा है घटना के बाद समीर से फोन की काल की हिस्ट्री चेक की गई तो उसमें अंतिम बार दो नंबर डायल मिला जब दोस्त से बात की गई तो अपने परिवार वालों को यह जानकारी दी।
सभी परिवार वालों से यह विनम्र निवेदन है कि जिनके भी परिवार में छात्रों के एग्जाम चल रहे हैं उस पर थोड़ा उनसे बातचीत करें। अगर तनाव हो या कोई समस्या हो तो उनका मानसिक दबाव से राहत देने के लिए उनके संपर्क में बने रहे ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में और किसी के साथ ना हो ।
सूचना जनहित में जारी
