Homeआर्थिकलघु उद्योगों के विकास एवं व्यापार के लिए बजट सराहनीय और प्रशंसनीय 

लघु उद्योगों के विकास एवं व्यापार के लिए बजट सराहनीय और प्रशंसनीय 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीवकृष्ण श्रीवास्तव एवं प्रांतीय वरिष्ठ मंत्री अनूप वर्मा ने आज लखनऊ विधानसभा में मुख्यमंत्री – श्री योगी आदित्यनाथ एवं वित्तमंत्री – श्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किये गये बजट को सराहनीय बताया है। इस बजट में मुख्यमंत्री द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के विस्तारीकरण एवं नये रोजगार के लिए कई योजनायें प्रस्तावित की गयी हैं।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम सेक्टर की योजनाओं के लिए 3822 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गयी है। इससे लगभग 3-11 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। प्रदेश में एम-एस-एम-ई- उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से 575 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव किया गया है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान हेतु 1000 करोड़ रुपये से प्रतिवर्ष 1 लाख सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। ‘एक जनपद एक व्यंजन’ जो एक नई योजना है के लिए 75 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

प्रांतीय उपाध्यक्ष राजीवकृष्ण श्रीवास्तव बंटीभैया ने बताया कि हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग की योजनाओं के लिए लगभग 5041 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। वित्तीय वर्ष 2026-2027 में वस्त्रोद्योग के क्षेत्र में तीस हजार रोजगार बढ़ेगें। प्रदेश को गारमेंट हब बनाने हेतु पी-एम- मित्र पार्क योजना के अंतर्गत विश्वस्तरीय मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना करायी जायेगी। इससे लखनऊ, प्रयागराज,कानपुर, झांसी, आगरा, मेरठ, अलीगढ़, सहारनपुर, गोरखपुर, बनारस, आदि महानगरों में व्यापार और रोजगार में बढ़ोत्तरी होगी। ‘मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना’ के अंतर्गत वर्ष 2026-2027 में 800 इकाइयों को 40 करोड़ रुपये बैंक ऋण से नये उद्यम स्थापित कराकर सोलह हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कुल मिलाकर यह बजट व्यापारियों एवं लघु उद्योगों को नई दिशा दे सकेगा ! इससे उद्योग सहित व्यापार जगत को भी काफ़ी लाभ मिलेगा! लेकिन सारी योजनाओ को पुरी तरीक़े से धरातल पर उतारने की कठिन ज़रूरत होगी !

(राजीवकृष्ण श्रीवास्तव) प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अनूप वर्मा, प्रदेश मंत्री।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments