कानपुर की घटना से खफा सी.एम की ब्यूरोक्रेसी पर टेड़ी नजर,हो सकते है बड़े बदलाव
कानपुर देहात में मां-बेटी की आग में जलने से मौत होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजरें प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी पर टेढ़ी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने खासतौर पर प्राधिकरण के अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिया है कि अब गरीब की झोपड़ी पर बुलडोजर न चलाया जाए। केवल अपराधी और माफिया को निशाने पर लिया जाए। छोटे-छोटे लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने से बचें। यही नहीं कहा तो यह भी जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बहुत जल्द ही बड़े बदलाव किए जाएंगे। प्रदेश भर की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल होगा। आईएएस और आईपीएस अफ़सरों के जल्द तबादले होंगे। डीआईजी, आईजी और मंडलायुक्त, जिलों के डीएम और एसपी सीनियर पीसीएस और पीपीएस पदों पर बड़े बदलाव होंगे। बड़े पैमाने पर तबादले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। वह कई ऑफिसर्स की कार्यप्रणाली से बेहद खफा हैं।
