Homeप्रयागराजमहिला दिवस पर खानम आर्ट गैलरी में नारी शक्तियों का होगा सम्मान

महिला दिवस पर खानम आर्ट गैलरी में नारी शक्तियों का होगा सम्मान

महिला दिवस पर खानम आर्ट गैलरी में नारी शक्तियों का होगा सम्मान

प्रयागराज की प्रतिष्ठित खानम आर्ट गैलरी जो कि हमेशा से अपने द्वारा किए गए कार्यों के लिए चर्चा का विषय बनी रहती है वही इस बार महिला दिवस के अवसर पर प्रयागराज करेली स्थित खानम आर्ट गैलरी में सशक्त नारियों को सम्मानित किया जाएगा महिला दिवस के अवसर पर समाज में विभिन्न क्षेत्रों पर नारी शक्ति का लोहा मनवाने वाली महिलाओं के लिए क्रिएटिव वूमेंस अवार्ड 2023 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से हर तबके में काम कर रही वह महिलाएं जो समाज में एक अपना अलग स्थान बना चुकी हैं व जिनको देखकर अन्य नारियों को प्रेरणा मिलती है ऐसी नारी शक्तियों का सम्मान प्रयागराज की खानम आर्ट गैलरी में महिला दिवस के अवसर पर किया जाएगा। खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर डॉक्टर जाहिदा खानम जो कि खुद में एक अलग शख्सियत हैं और अपने किए गए कार्यों से देश ही नहीं विदेशों में भी उन्होंने प्रयागराज संगम नगरी का परचम फहराया है और उनकी कला की चर्चा भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों में की जाती है ऐसी विभूति व महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण स्वयं डॉक्टर जाहिदा खानम है। उन्होंने बताया कि इस सम्मान का आयोजन खासकर महिलाओं के अंदर छुपी उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए किया जाता है ताकि जिन महिलाओं को अब तक किसी तरह का मंच या प्लेटफार्म नहीं मिल सका है वह भी अपने अंदर के आत्मविश्वास को जगाएं और कला के साथ-साथ किसी भी क्षेत्र में अगर उनके अंदर कुछ अलग प्रतिभा है तो उसको लोगों के बीच में फैलाएं सम्मान करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रेरणा देना है। डॉक्टर जाहिदा खानम के द्वारा बताया गया 11 मार्च महिला दिवस के अवसर पर 2:00 बजे से भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश की कई नारी शक्तियां जिन्होंने अपना एक नया आयाम बनाया है और खुद का एक मुकाम हासिल किया है उनको सम्मानित किया जाएगा खानम आर्ट गैलरी 2023 में इस सम्मान समारोह की गवाह बनेगी उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि हमारी आर्ट गैलरी को इस सम्मान समारोह का गौरव हासिल हो रहा है और उन्होंने ज्यादा से ज्यादा नारियों को आमंत्रण दिया है ताकि अगर उनके द्वारा किसी भी महिला शक्ति को एक सम्मानित मंच मिलता है तो वह उनके लिए गौरव की बात होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments