Homeप्रदेशकिराये के मकान में रह रहे प्रतियोगी छात्र का शव बरामद, पुलिस...

किराये के मकान में रह रहे प्रतियोगी छात्र का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

किराये के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र राजकुमार (35) का कमरे में पंखे से शव लटका मिला। घटना के वक्त अंदर से दरवाजा बंद था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कैंट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से प्रतापगढ़ पट्टी के गांव विनायखा निवासी राजकुमार पिछले कई महीने से राजापुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला। पास के रहने वाले छात्रों को शक हुआ तो आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। मामला संदिग्ध लगने पर मकान मालिक को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर मकान मालिक की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। कमरे में राजकुमार पंखे पर फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। चार भाइयों में राजकुमार सबसे बड़ा था।

 

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments