Homeदुनियाकिसान सम्मान निधि के तहत 9 करोड़ किसान भाइयों को प्रधानमंत्री नरेंद्र...

किसान सम्मान निधि के तहत 9 करोड़ किसान भाइयों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे धन आवंटित

अटल जी की जयंती पर देश के किसानों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (गणेश केसरवानी)

किसान सम्मान निधि के तहत 9 करोड़ किसान भाइयों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे धन आवंटित

22 दिसंबर 2020 प्रयागराज भाजपा महानगर कार्यालय कीडगंज की बैठक में भा ज पा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 दिसंबर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के किसानों को संबोधित करते हुए 9 करोड़ किसान भाइयों को किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 18000 हजार करोड़ रुपए आवंटित करेंगे इस अवसर पर भाजपा महानगर के गंगा एवं जमुना पट्टी के मंडल में ब्लॉक स्तर पर एवं महानगर के शेष मंडलों पर मंडल कार्यालय में एलईडी टीवी स्क्रीन के माध्यम से सुबह 11:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा एवं 26 एवं 27 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती बूथ स्तर पर सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए एक दूसरे को टीका चंदन लगाकर एवं स्वच्छता अभियान चलाकर समाज के अंदर रहने वाले निर्बल निर्धन असहाय लोगों की सेवा काकार्य करेंगे


बैठक में मुख्य रूप से श्री राजेंद्र मिश्रा ज्ञानेश्वर शुक्ला राजेश केसरवानी राजू पाठक गिरीजेश मिश्रा एजाजुद्दीन सिद्धकी उर्फ निक्की किशोरी लाल जायसवाल परमानंद वर्मा मुकेश लारा संस्कार सिन्हा अभिषेक सोनकर मनीष कुमार अमित केसरवानी आदि महानगर के मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments