विद्यालय हमारे राष्ट्र निर्माण का
मंदिर
के डी एल सी कान्वेंट स्कूल का
वार्षिक महोत्सव का हुआ आयोजन
के डी एल सी कान्वेंट स्कूल का वार्षिक महोत्सव का आयोजन रजवाड़ा बैंक्वेट हॉल मीरापुर में आयोजित किया गया इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक दिनेश कनौजिया, प्रधानाचार्य श्री मती मिताली देवनाथ व्यवस्थापक धीरेन्द्र देवनाथ भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी
एवं जय शिवसेना के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने उन बच्चों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने गत वर्ष के अंतर्गत स्कूल के द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लिया था इस अवसर इस स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करते हुए माता सरस्वती जी की वंदना और वंदे मातरम गीत के साथ किया गया इस अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी, डा हरिश्चंद्र मालवीय, प्रांतीय अध्यक्ष जय शिवसेना अभिषेक ठाकुर ने कहा कि विद्यालय हमारे राष्ट्र निर्माण का मंदिर है जहां व्यक्ति से व्यक्तित्व का निर्माण होता है और कहा कि
स्कूल के सभी अध्यापक बच्चों को विषय के साथ-साथ संस्कारों से शिक्षित करें तभी इस राष्ट्र का निर्माण संभव है निश्चित रूप से केडीएलसी कान्वेंट स्कूल स्कूल के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रही है
इस अवसर प्रिंस निषाद, आयुष निषाद,स्वाती निषाद, दिव्यांशी, अर्पित, विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया
इस अवसर आरती कनौजिया, नंदिनी निषाद , आंचल अग्रवाल, आकांशा टंडन, नैंसी साहू, श्वेता श्रीवास्तव विनीता अग्रवाल आदि अध्यापिका और बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे!
नीतेश सोनी ब्यूरो प्रयागराज
