Homeप्रयागराजकैंट पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई 

कैंट पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई 

प्रयागराज। कैंट पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में आगरा की एक हेल्थकेयर कंपनी के निदेशक दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपी दंपती को गुरुग्राम के गोल्फ सिटी स्थित पारस हॉस्पिटल के पास से पकड़ा है। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के सेक्टर-54 निवासी संजीव गौड़ (63) और अराधना गौड़ (58) के रूप हुई हैइन के ऊपर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। नोएडा निवासी अनुपम घोष

 

(मेसर्स अनडिता हेल्थकेयर कंपनी के मालिक) ने कैंट थाना पुलिस को बताया था कि उनका कार्यालय नोएडा के सेक्टर-आठ में स्थित है। कंपनी का मुख्य व्यवसाय सर्जिकल दस्ताने समेत कई सामानों को बनाकर बेचना है।

 

नोएडा में आगरा की एक हेल्थकेयर कंपनी कारखाना पता (विस्तार धौलपुर, राजस्थान) के निदेशक संजीव गौड व अराधना गौड़ के खिलाफ एक निषेधाज्ञा का मामला हाईकोर्ट में दायर किया था।

 

उनके पक्ष में हाईकोर्ट ने आदेश दिया। आरोप लगाया कि इसके बाद दंपती ने उनके कर्मचारियों और उनपर तीन अलग-अलग एफआईआर राजस्थान के धौलपुर में दर्ज कराई। पुलिस जांच में आरोप झूठा पाया गया।

 

उनका आरोप है कि आरोपी दंपती ने धोखाधड़ी, जालसाजी, कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धारा-227 के तहत अपने कर्मचारी द्वारा मेरा फर्जी हस्ताक्षर कर पांच अप्रैल 2024 को हाईकोर्ट में अपील की।

 

जिसकी शिकायत पीड़ित ने कैंट थाने में की। इसके बाद 13 अगस्त 2024 को पुलिस ने केस दर्ज कर टीम गठित की। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments