खत्म हुई आईएएस टॉपर्स की प्रेम कहानी, तलाक की अर्जी हुई मंजूर
साल 2015 में देश की सबसे कठिन परीक्षा सिविल सेवा में पहले व दूसरे स्थान पर रही आईएएस अधिकारी टीना डाबी और अतहर आमिर का तलाक आखिरकार मंजूर हो गया।राजस्थान सरकार के वित्त विभाग में संयुक्त सचिव पद पर तैनात आईएएस अफसर और सिविल सर्विस परीक्षा की टॉपर रही।
टीना डाबी की तलाक अर्जी मंजूर हो गई है। जयपुर फैमिली कोर्ट नंबर 1 ने टीना डाबी और अतहर आमिर खान की अर्जी पर सुनवाई की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद तलाक को मंजूरी देते हुए डिग्री जारी करने के आदेश दिए। इसी के साथ आईएएस टीना डाबी और आईएएस अतहर अहमद की शादी टूट गई और दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए हैं। IAS टॉपर टीना डाबी और अतहर आमिर ने 6 महीने पहले जयपुर के फैमिली कोर्ट-1 में म्यूचअल तौर पर तलाक की अर्जी दायर कर दी थी।
दोनों युवा आईएएस अफसरों ने प्रेम विवाह के ढाई वर्ष बाद तलाक की अर्जी लगाई थी। और 3 साल 4 महीने बाद दोनों कानूनी तौर पर एक-दूसरे से अलग हो गए। तलाक की अर्जी के साथ ही दोनों की जोड़ी छह महीने पहले देश-दुनिया में सुर्खियों में छा गई थी। टीना अभी जयपुर में वित्त विभाग में संयुक्त सचिव हैं और अतहर अमीर जम्मू कश्मीर में प्रति नियुक्ति पर हैं।
Samiksha
