Homeप्रयागराजखानम आर्ट गैलरी की चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा जलवा

खानम आर्ट गैलरी की चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा जलवा

खानम आर्ट गैलरी की चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा जलवा

 

 

चित्रकला प्रतियोगिता में इरहा, वंश, ज़ोहरा, शर्मिष्ठा, ज़कारिया, उमर एवं अंसारी रहीं प्रथम

 

प्रयागराज। ख़ानम आर्ट गैलरी में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक डॉ.जाहेदा खानम ने बताया प्रतियोगिता में पांच ग्रुप में विभाजित की गई थी। जिसमें नेचर, फ्रीडम और कैलिग्राफी विषय पर नन्हे मुन्ने कलाकारों सहित परास्नातक तक के लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में ललित कला अकादमी के मा०सदस्य रवीन्द्र कुशवाहा एवं वरिष्ठ कलाकार तलत महमूद ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सभी ग्रुपों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में इरहा, वंश कुमार, ज़ोहरा बिन्त तौसीफ़, शर्मिष्ठा पाल, ज़कारिया नसीम, उमर खान एवं मिन्हा अंसारी रहीं। द्वितीय स्थान पर आयत फातिमा, हुमैरा फातिमा, रूमा फातिमा, इनाया फातिमा, उनैज़ा रशीद, अरबिया इसरार, तृतीय स्थान पर मो. आफान, अब्दुल रज्जाक, अक़्सा बिन्त तौसीफ़, अदीमा फातिमा, फातिमा परवीन, गरिमा केशरी, शायफ्ता परवीन तथा सबा परवीन रहीं। जबकि आएरा तमजीद, वानिया रफी, अनिरुद्ध दत्त, अशफिया फातिमा, खदीजा फातिमा तथा मरियम फातिमा को सांत्वना पुरस्कार मिला।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments