Homeराष्ट्रीयखानम आर्ट गैलरी में चल रहे पांच दिवसीय करा मेले का भव्य...

खानम आर्ट गैलरी में चल रहे पांच दिवसीय करा मेले का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ।

खानम आर्ट गैलरी में चल रहे पांच दिवसीय करा मेले का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ।

समापन समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर सुभ्रा सिंह अधिवक्ता स्टैंडिंग काउंसिल हाई कोर्ट इलाहाबाद मौजूद रही और उन्होंने कला मेले में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया वही खानम आर्ट गैलरी की जमकर तारीफ भी की

उनके साथ समापन समारोह के मौके पर अफशान शाफौत ने भी कर्यक्रम में सिरकत की खानम आर्ट गैलरी में छात्र छात्राओं की कई पेंटिंग सेल आउट भी हुई जिससे प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे।

बच्चो की कला कृतियों को देखकर सीनियर अधिवक्ता हाईकोर्ट शाहिद सिद्दकी भी तारीफ करने में पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी बच्चो कि कलाकारी की जमकर तारीफ की।खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर डॉ जाहिदा खानम ने बताया की गैलरी में चल रहे कला मेले का समापन होने जा रहा है मगर गैलरी दर्शकों के लिए अपने नित्य समय पर खुलती रहेगी।

डॉ जाहिदा खानम ने प्रतिभागियों के बारे में कहा कि आज मेरा उद्देश्य मुझे पूरा होता दिखाई देता है जब इन नन्हे मुन्हे कलाकारों की कलाकृतियां को लोग पसन्द करते है और उन्हें अपने घरों की शोभा बढ़ाने के लिए अपने घर लेकर जाते है।खानम आर्ट गैलरी ने बहुत कम समय पर अपना एक खाश मुकाम बनाया है मुख्य अतिथि द्वारा गैलरी की तारीफ के बारे में जाहिदा खानम ने कहा कि उनका यह बड़प्पन है कि उन्होंने गैलरी की तुलना जन्नत से की और मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने गैलरी कितनी तारीफ की और गैलरी में अपना कीमती समय भी दिया।

छात्र छात्राओं को कला को निखारने के लिए एक सुंदर और उत्कृष्ट माहौल गैलरी के द्वारा प्रदान किया जा रहा है हम उन छात्र-छात्राओं का भी स्वागत करते हैं जो अभी तक हमारी गैलरी में नहीं आए हैं और वह हमारी गैलरी में जुड़ना चाहते हैं डॉक्टर जाहिदा खानम एक राष्ट्रीय कलाकार हैं और उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप ही कार्य करते हुए प्रयागराज से कई नए कलाकारों को एक सुनहरा मौका दिया है यही कारण है कि आज गैलरी में शहर के ही नहीं बल्कि दूर-दराज के हिस्सों से भी कलाकार आकर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं ।

कलाकारों के लिए कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं सिर्फ चित्रकला ही नहीं स्कल्पचर कैलीग्राफी कई तरह की कलाओं से सुसज्जित छात्र-छात्राएं गैलरी में उपस्थित है अभी हाल ही में किए गए दो दिवसीय कार्यक्रम बहारें हुनर विद संगम वूमेंस की सफलता के बारे में गैलरी की डायरेक्टर डॉक्टर जाहिदा खान से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ नारी शक्ति को आगे बढ़ाकर उन्हें प्रोत्साहित करना था मगर ईश्वर की कृपा से उनका दो दिवसीय कार्यक्रम काफी सफल रहा और कार्यक्रम में शामिल हुई नारी शक्तियों ने अपने कार्य के अनुरूप बढ़-चढ़कर योगदान भी दिया इसके साथ-साथ उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए सभी दर्शकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने गैलरी में आकर कार्यक्रम को सफल बनाया और छात्र छात्राओं का हौसला भी बढ़ाया।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments