खानम आर्ट गैलरी में दर्शकों के बढ़ते उत्साह को देखते हुए कला मेला 1 सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है जैसे-जैसे दर्शकों को पता चल रहा है कला मेले में भीड़ बढ़ रही है और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आर्ट गैलरी और आर्ट वर्क दोनों की बेहद तारीफ हो रही है

कला मेले में इलाहाबाद के प्रमुख आर्टिस्ट के काम सजे हुए हैं लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर डॉ जाहिदा खानम नेशनल आर्टिस्ट प्रयागराज इससे काफी खुश है

कलाकारों के जुड़ाव को देखते हुए फरवरी के तीसरे हफ्ते में 1 नेशनल आर्टिस्ट वर्कशॉप कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बनने वाली पेंटिंग प्रदर्शनी के लिए भी रखी जाएंगी और सभी कलाकारों को कैटलॉग दिया जाएगा उनका अच्छा प्रमोशन किया जाएगा और एक बेहतरीन प्लेटफार्म भी उनको दिया जाएगा

कलाकार खानम आर्ट गैलरी में निरंतर संपर्क कर रहे हैं सभी नेशनल आर्टिस्ट, कला प्रेमी और सभी आर्ट स्टूडेंट को मौका दिया जा रहा है रजिस्ट्रेशन ओपन है सिलेक्शन के लिए कलाकार अपनी पेंटिंग्स निरंतर भेज रहे हैं
खबर नीतेश सोनी
