खानम आर्ट गैलरी में समापन समारोह पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ मुख्य अतिथि के रूप में गैलरी की डायरेक्टर डॉ जाहिदा खानम ने प्रतिभागी कलाकारों को संबोधित किया और उनके कार्यों पर भी चर्चा की और जिन जिन कलाकारों की पेंटिंग की बिक्री हुई है और जो आर्ट और क्राफ्ट के कला के दामो ,कामों की बिक्री हुई है ।
उन सभी कलाकारों को विशेष बधाई दी और जिन कलाकारों की पेंटिंग की बिक्री नहीं हुई उन कलाकारों को ढेर सारी शुभकामनाएं अगली बार के लिए दी गई। खानम आर्ट गैलरी से तकरीबन 20 कला वर्ग और अन्य क्राफ्ट और कैलीग्राफी की बिक्री हुई है। कलाकारों के लिए यह बहुत ही हर्ष और आनंद की बात है जिससे सभी बड़ी कलाकार बर्डिंग कलाकार प्रोफेशनल आर्टिस्ट सभी मोटिवेट हुए हैं अगली बार और अच्छा काम और अच्छा प्रस्तुतीकरण के लिए सभी तैयार है ।विशिष्ट अतिथि अतिथि के रूप में इलाहाबाद म्यूजियम के मूर्ति कलाकार नगीना राम जी को सम्मानित किया गया ।
नगीना राम जी ने गैलरी की बड़ी सराहना की और इसके साथ-साथ गैलरी की डायरेक्टर डॉ जाहिदा खानम के लिए कहा कि वह बहुत ही अद्भुत और सराहनीय कार्य कर रही है और इस कार्य में मेरा सहयोग हमेशा जाहिदा खानम जी के साथ रहेगा। नगीना राम जी एक प्रसिद्ध मूर्तिकार है ।जिनको भारत में ही नहीं बल्कि एशिया के देशों में भी उनके काम को सराहा जाता है और उसकी प्रशंसा की जाती है। समापन समारोह के उपलक्ष में प्राचीन पुस्तकों के विवरण और कलाकारों के कामों पर भी चर्चा की गई ।अतिथि कलाकार में रविंद्र कुशवाहा जी भी मौजूद रहे और साथ ही पूरा कलाकारों का अड्डा भी उपस्थित रहा प्रसिद्ध कलाकार तलत महमूद ने मंच का संचालन किया वाटर कलर के स्पेशलिस्ट नसीम फारुकी ,राजेंद्र भारतीय, नागेंद्र श्रीवास्तव सभी लोग उपस्थित रहे। प्रतिभागी भी मौजूद रहे। जिनमें नसरा इस्लाम, हैने, सुम्बुल, सफुरा उमेजा, ज़िक्रा, अफ़रोज़, अमीना निदा आदि सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए और आने वाले नए प्रोग्राम की चर्चा करते हुए समापन समारोह संपन्न हुआ।
खबर नीतेश सोनी
