प्रयागराज की खानम आर्ट गैलरी में आज बंगाल आर्ट फाउंडेशन और खानम पेंटिंग की तरफ से छठवें नेशनल आर्ट एग्जिबिशन की शुरुआत होने जा रही है जिस का भव्य शुभारंभ दोपहर 2:00 बजे से रखा गया है यह एग्जीबिशन 25 दिसंबर से 29 दिसंबर 2021 तक चलेगा कार्यक्रम की खास बात यह है प्रयागराज में पहली बार इस तरह का कोई आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन में तमाम दिग्गज कलाकार पार्टिसिपेट करेंगे युवा कलाकारों के लिए एक खास मौका रहेगा की उन कलाकारों के सानिध्य में कुछ नया सीखे कार्यक्रम को लेकर खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर डॉ जाहिदा खानम ने बताया की गैलरी की कोटेड रही है हमेशा कला के क्षेत्र में कलाकारों को आगे बढ़ाना अभी हाल ही में गैलरी ने अपना 1 वर्ष पूरा किया है इसी उपलक्ष में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है उन्होंने कहा कार्यक्रम में देशभर के कलाकार हिस्सा लेंगे और नए कलाकारों के लिए यह एक सुनहरा सुनहरा अवसर है कि उन कलाकारों के साथ मंच साझा करें और कुछ नया सीखे उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम में काफी संख्या में कलाकार पार्टिसिपेट कर रहे हैं जिसमें सीनियर और जूनियर कलाकारों की जुगलबंदी दिखाई पड़ेगी राज्य ललित कला अकैडमी के मेंबर भी इस कार्यक्रम में पार्टिसिपेट करेंगे और अपने हुनर को कलाकारों के सामने प्रदर्शित करेंगे खास बात कार्यक्रम की यह रहेगी इस कार्यक्रम में पार्टिसिपेट करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत भी किया जाएगा ताकि कला के क्षेत्र में उनका मनोबल बढ़े और ज्यादा से ज्यादा कलाकार इस कार्यक्रम का हिस्सा बने इसके साथ-साथ उन्होंने कलाकारों को गैलरी में आने का आमंत्रण भी दिया।
खबर नीतेश सोनी
