प्रयागराज खानम आर्ट गैलरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर एक और कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं जी हां हम आपको बताने जा रहे हैं कला की वह अद्भुत मिसाल जहां प्रयागराज में राष्ट्रीय कलाकार डॉक्टर जाहिदा खानम की खानम आर्ट गैलरी में 200 इंच लंबी और 40 इंच चौड़ी पेंटिंग 26 जनवरी को कला मेले में प्रदर्शित की जाएगी ।

23 जनवरी 2020 की आर्ट वर्कशॉप एकता और विभिन्नता की टाइटल में इंटरनेशनल फिटनेस स्टूडियो लाइफ लाइन हॉस्पिटल करेली में पेंट की गई यह पिक 50 छात्रों की मेहनत के द्वारा बनाई गई है जो कि राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत है देश के प्रति प्रेम उत्साह इसमें अपनी एक अलग ही कला भावना को प्रकट कर रहा है

यह पेंटिंग राष्ट्रीय कलाकार डॉक्टर जाहिदा खानम के निर्देशन मैं संपन्न हुई थी जिसे काफी सराहा भी गया था। राष्ट्रीय कलाकार डॉक्टर जाहिदा खान इसके बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि इस पेंटिंग में लगभग 50 कलाकारों ने अपनी मेहनत की थी और देश की अखंडता और एकता को बड़े ही शानदार तरीके से दर्शाया गया था खानम आर्ट गैलरी में कला मेले में इस पेंटिंग को लगाने का उद्देश्य नए कलाकारों में देश भक्ति के साथ-साथ कला के प्रति एक नया जज्बा जगाना है ताकि कलाकारों को भारत की अखंडता और एकता के बारे में जानकारी भी मिले और आगे चलकर इस तरह की और भी कल आकृतियां उकेरी जाए

डॉक्टर जाहिदा खानम ने बताया गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर इस अद्भुत पेंटिंग का लोग आनंद ले सकते हैं जिसके लिए उन्हें करेली स्थित खानम आर्ट गैलरी मैं पधारना होगा। गणतंत्र दिवस के विशेष अवसर पर उन्हें और भी बहुत ही खूबसूरत कलाकृतियां जो की कला मेला में प्रदर्शित की जा रही है उनकी भी खूबसूरती और भव्यता देखने का सुनहरा अवसर मिलेगा इसके साथ ही खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर डॉक्टर जाहिदा खानम ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाइयां भी दी।
खबर नीतेश सोनी
