Homeदेशखेतों में गन्ना फेक कर सीखा पहला सबक भाला फेंकने का और...

खेतों में गन्ना फेक कर सीखा पहला सबक भाला फेंकने का और तोड़ दिए राष्ट्रीय रिकॉर्ड

खेतों में गन्ना फेक कर सीखा पहला सबक भाला फेंकने का और तोड़ दिए राष्ट्रीय रिकॉर्ड
भारतीय भाला फेंक एथलीट अनु रानी 8 बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। पिछला रिकॉर्ड मार्च में फेडरेशन कप में तोड़ा था।

मेरठ के बहादुरपुर गांव की एथलीट 8 मीटर से ऊपर की थ्रो फेंकने वाली देश की पहली महिला है। 3 साल पहले दोहा में विश्व एथलेटिक्स के फाइनल में पहुंच कर इतिहास रचा था। मेरठ में जन्मी अनु रानी ने यह कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि बचपन में वह जो गन्ना फेंक रही है, वही उनके भाला फेंकने का पहला सबक होगा।

शुरुआती दिनों में अनु रानी ने लोगों के तानों से बचने के लिए अपनी ट्रेनिंग भी छुपकर की ।7 साल पहले लखनऊ में अंतर राज्य चैंपियनशिप में जब पहली बार उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा तो फिर पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा और सफलताओं को हासिल करती चली गई। अनु रानी बताती है कि पिता से और परिवार से उन्हें बहुत प्रोत्साहन मिला और इसी कारण आज वह इस सफलता को हासिल कर पाई।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments