बिना पायलट की फ्लाइट में विश्व के सबसे अमीर आदमी ने अंतरिक्ष छूकर बनाया रिकॉर्ड
दुनिया के सबसे अमीर शख्स और अमेजन के संस्थापक जेफ बेज़ोस अपने निजी रॉकेट से मात्र 10 मिनट की सफल यात्रा कर इस ग्रह के सबसे अमीर अंतरिक्ष यात्री बन गए ।
साथ ही इस यात्रा में उनके साथ उनके भाई मार्क और विश्व के सबसे बुजुर्ग( 82 वर्ष) और सबसे युवा (18 वर्ष )को भी अपना हमसफर बनाया। सिर्फ 10 मिनट की यात्रा को उन्हीं की कंपनी ब्लू ओरिजन द्वारा करवाया गया ।पहली बार एक यान “न्यू शेफर्ड” बिना पायलट के यात्रियों को अंतरिक्ष में ले गया।
इस यात्रा में 82 साल के सबसे बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री वैली फंक और 18 साल के सबसे युवा यात्री ओलिवर डे मैन भी मौजूद थे। सिर्फ 5 मिनट में अंतरिक्ष में पहुंचे बेज़ोस और अन्य यात्रियों ने अपनी सीट के बेल्ट को खोलकर भारहीनता को महसूस किया। इसके बाद अगले 4 मिनट उन्हें वापस धरती पर लौटने में लगे। न्यू शेफर्ड को पैराशूट के जरिए जमीन पर लैंड करवाया गया।
Samiksha
