प्रयागराज।मलाकराज, मम्फोर्डगंज और करेलाबाग, कृष्णा नगर कीडगंज में गणेशोत्सव की धूम है। आठवें दिन श्रद्धालुओं ने गजानन का पूजन कर मोदक और खीर का भोग लगाया। अलग-अलग पंडालों में सांसद, प्रवीण पटेल, पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने आरती पूजन कर प्रसाद वितरण किया।मलाकराज में नवयुवक संघ गणेश पूजन समिति के 15 वें गणेश महोत्सव के आठवें दिन भजन संख्या में कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति से समा बांध दिया। कार्यक्रम संयोजक सनी सोनकर ने पूजन आरती के बाद शिवं पार्क के राजा गणपति को खीर का भोग लगाया।इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भी पूजन -आरती की। इस अवसर पर राजेश केसरवानी, मनोज सिंह,रिंकू जायसवाल, आकाश सोनकर प्रमोद जायसवाल मोदी, कबीरजायसवाल के अलावा काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।कोलाबाग कॉलोनी में गणेश उत्सव इस बार रजत जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। गणपति महाडेशन ने पूजा पंडाल में भकन गणेश को परिवार के साथ स्थापित किया है। सुबह से रात तक यहा दर्शन-पूजन के लिए शिव श्रद्धालुनों की भीड़ रहती है। अध्यक्ष अखिलेश सहाय के मुताबिक यहां 1008 मोदक से गजानन का हवन किया जाता है। हवन के दौरान गणपति अथर्व पाठ किया जाता है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में लालबाग के राजा है। कारेलाबाग की लाल कॉलोनी में श्रीगणेश महाराजा है। उन्होंने बताया आज भगवान गणेश का हवन विश्वकल्याण के साथ प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी को जोड़ी बनी रहने की कामना से किया गया।
