देर अल-बलाह। गाजा के विभिन्न स्थानों पर भोजन के लिए कतार में खड़े लोगों पर भीषण गोलीबारी की गई, जिसमें 85 लोगों की मौत हो गई। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सबसे ज्यादा मौतें उत्तरी गाजा में हुईं, जहां मदद पाने की कोशिश करते हुए 67 फलस्तीनी मारे गए। इस दौरान 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्हें इस्त्राइल सेना ने मारा या हथियारबंद लड़ाकों ने। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस्राइली सेना ने भीड़ पर गोलियां चलाईं। इस बारे में इस्राइली सेना ने कोई टिप्पणी नहीं की है। इस बीच इस्राइली सेना ने मध्य गाजा को खाली करने का आदेश जारी कर दिया है। मध्य गाजा उन इलाकों में शामिल है, जहां इस्राइल के सैनिकों ने ज्यादा कार्रवाई नहीं की है। इससे दीर अल बलाह और राफा और खाना यूनिस के बीच संपर्क टूट गया है। वहीं संघर्ष विराम बातचीत कई महीनों से थमी है, ऐसे में इस्त्राइल -हमले तेज़ करने की तैयारी कर रहा है। इस्राइल और हमास, कतर में युद्धविराम को लेकर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मध्य स्थोंका कहना है कि फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि गाजा में इस्राइली सैन्य अभियानों से हमास पर बातचीत करने का दबाव पड़ेगा। हालांकि अभी तक ऐसा नहीं हो सका है।
