भारतीय जनता पार्टी को पूरे देश में प्रचंड बहुमत मिला और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सहयोगी दलों के साथ मिलकर एक बार फिर से सत्ता पर काबिज हो गई। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बन गए। वहीं मोदी के दोबारा पीएम बनने के बाद गुजरात के एक ज्वैलर ने पीएम मोदी की चांदी की मूर्ति बनाई है।
सूरत में पीएम मोदी के एक प्रशंसक डी खुशालदास पेशे से ज्वैलर हैं. उन्होंने नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनकी करीब साढ़े तीन किलो चांदी की मूर्ति बनाई है. इस मूर्ति को वो जीत की खुशी में पीएम नरेंद्र मोदी को भेंट करना चाहते हैं।
इसके अलावा उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर को सोने में गढ़ा हैं। इसके अलावा नरेंद्र मोदी के आदर्श सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की प्रतिमा भी बनाई है। जिस पर सोने की परत चढ़ी है। इसके अलावा महात्मा गांधी की भी एक मूर्ति है जिस पर सोने की परत चढ़ाई गई है।
लोगों के जरिए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सरदार पटेल की इन प्रतिमाओं को काफी पसंद किया जा रहा है। इन मूर्तियों को बनाने वाले ज्वैलर का कहना है कि लोग इन्हें खरीदने के लिए एडवान्स बुकिंग करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की हेंड मेड मूर्तियों को बनाने में 15 दिन लगते है। वहीं डिजाइनिंग का काफी ध्यान रखना होता है। साढ़े तीन किलो चांदी वाली इस मूति की कीमत 1.5 लाख रुपए रखी है।
समीक्षा सोनी


