HomeUncategorizedगुरु तेग बहादुर के 350वे शहीदी दिवस पर असम से निकली यात्रा...

गुरु तेग बहादुर के 350वे शहीदी दिवस पर असम से निकली यात्रा पहुंची संगमनगरी

प्रयागराज। गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में असम से रोपड़ (पंजाब) जा रही नगर कीर्तन शोभायात्रा रविवार को प्रयागराज पहुंची। यात्रा का झूसी, अलोपीबाग और सिविल लाइंस समेत अन्य स्थानों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा 23 राज्यों में वहां-वहां से गुजरेगी जहां गुरु तेग वहा दुर अपने जीवनकाल में गए थे।गुरु सिंह सभा खुल्दाबाद के महामंत्री दिलजीत सिंह के मुताबिक इसका उद्देश्य गुरु तेग बहादुर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना भी है। दो सुसज्जित बस रथों में गुरु के जीवन काल से जुड़ी वस्तुएं आदि प्रदर्शित कर रही यात्रा का बैरहना में महापौर गणेश केसरवानी ने स्वागत किया।वह यात्रा के साथ सुभाष चौराहे तक आए। यहां विहिप और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कारोबारियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। विहिप काशी प्रांत के अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह ने कहा गुरु तेग बहादुरजी का प्रयागराज से नाता रहा है।स्वागत करने वालों में प्रांत उपाध्यक्ष वि नोदअग्रवाल, रविंद्र मोहन गोयल, कैप्टन प्रकाश मिश्रा, संजय गुप्ता, अजय गुप्ता, योगेश तिवारी आदि रहे। व्यापार मंडल सिविल लाइंस के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, पतविंदर सिंह के साथ अन्य लोगों ने भी यात्रा में शामिल सिख संगत का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

यात्रा सोहबतियाबाग, बालसन चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा, सुभाष चौराहा, पत्थर गिरजाघर, नवाब यूसुफ रोड, रेलवे स्टेशन, प्रयाग होटल होते हुए गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खुल्दाबाद पहुंची।

यहां पाठ, कीर्तन और अरदास के बाद अटूट लंगर चला। रात्रि विश्राम के बाद यात्रा सुबह नौ बजे बम्हरौली, मनौरी के रास्ते रायबरेली, लखनऊ प्रस्थान करेगी। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खुल्दाबाद में महामंत्री के साथ हरप्रीत सिंह, आरएस बेदी, परमजीत सिंह, इंद्रप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, ट्रस्ट के देवेंद्र पाल सिंह व गुरु चरण सिंह यात्रा में शामिल संगत का स्वागत किया।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments