: ग्रामीण के घर में मचा हड़कंप, मादा अजगर के साथ मिले 13 बच्चे
: कोरबा जिले के ग्राम भालूसटका में एक ग्रामीण के घर अजगर निकलने से हड़कंप मच गया।
छत्तीसगढ़ खबर ::ग्राम भालूसटका में एक ग्रामीण के घर में उस समय हड़कंप मच गया, जब घर में एक मादा अजगर के साथ बच्चे देखे। मकान मालिक की सूचना पर पहुंचे स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने सभी को पकड़ा और जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
रिस्दी-नकटीखार मार्ग में स्थित ग्राम भालूसटका में विवेक सिंह अपने परिवार समेत मकान बना कर निवासरत है। मंगलवार को घर के सदस्यों ने एक स्थान पर बड़ा अजगर के साथ कुछ बच्चे को देखा। इसकी जानकारी जब सभी लोगों को हुई, तब उन्होंने वन विभाग के साथ ही स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी।
घर पहुंचे जितेंद्र व उसके साथियों ने रेस्क्यू करते हुए पहले अजगर को कब्जे में किया। इसके बाद बच्चे अजगर को पकड़ना शुरू किया। एक स्थान पर खोदाई करने के साथ ही 13 बेबी स्नेक को पकड़ा। सभी को एक डिब्बे में बंद कर समीप के जंगल ले जाकर छोड़ा गया।
यहां यह बताना लाजिमी होगा कि बारिश का मौसम सर्प का प्रजनन काल भी होता है। यही वजह है कि क्षेत्र में सर्प व उसके बच्चे लगातार मिल रहे हैं। इसके पहले ग्राम खरमोरा में एक मकान के अंदर कोबरा (डोमी) सर्प के दो बच्चे मिले। स्नेक कैचर ने रेस्क्यू किया और एक स्थान पर टाइल्स उखाड़ने पर कोबरा समेत 25 बच्चे मिले।
Korba News: 20 लाख बिंदुओं से बनाई भगवान श्रीराम की तस्वीर, इसे अयोध्या भेजा जाएगा
Korba News: 20 लाख बिंदुओं से बनाई भगवान श्रीराम की तस्वीर, इसे अयोध्या भेजा जाएगा
यह भी पढ़ें
इसी तरह ग्राम दादरखुर्द के एक मकान में सर्प व अंडे मिला। मकान मालिक की सूचना पर पहुंचे स्नेक कैचर ने काफी समय तक रेस्क्यू किया और मकान के एक स्थान पर गड्ढा खोदा, तो वहां सर्प के 15 अंडे बरामद हुए। घर के अंदर सर्प व बच्चे मिलने से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त हो जा रहा है।
खबर नीतेश सोनी
