Homeप्रदेशमूंज क्राफ्ट टूरिज्म विलेज के रूप में चयनित महेवा गांव का होगा...

मूंज क्राफ्ट टूरिज्म विलेज के रूप में चयनित महेवा गांव का होगा चहुँमुखी विकास



मूंज क्राफ्ट टूरिज्म विलेज के रूप में चयनित महेवा गांव का होगा चहुँमुखी विकास
मण्डलायुक्त श्री आर0 रमेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांधी सभागार में मूंज क्राफ्ट टूरिज्म विलेज के रूप में चयनित महेवा गांव के चहुँमुखी विकास एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में डीसी हैंडीक्राफ्ट की एडीशनल डेवलपमेंट कमिशनर भारत सरकार सुश्री मुदिता मिश्रा ने मंूज क्राफ्ट विलेज स्कीम के बारे में बताया कि इस योजना के अन्तर्गत देश के आठ राज्यों के आठ गांव का चयन क्राफ्ट टूरिज्म विलेज के रूप में किया गया है, जिनमें से उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के महेवा गांव को मूंज क्राफ्ट टूरिज्म विलेज के रूप में चयनित किया गया है। इस गांव में बहुत पुराने समय से बड़ी संख्या में मूंज क्राफ्ट के कारीगर उत्पाद बनाते रहे है। उन्होंने बताया कि उक्त गांव को विकसित करने की जिम्मेदारी उद्यमिता विकास संस्थान उ0प्र0 लखनऊ को दी गयी है। उन्होंने बताया कि मूंज क्राफ्ट के कार्य में लगे हुए लोगो को तकनीकी उन्नयन, विपणन, कच्चे माल की व्यवस्था एवं डिजाइनिंग आदि में पारंगत कराते हुए महेवा गांव को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मूंज क्राफ्ट के लिए स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर परम्परागत व्यवसाय को बढ़ावा दिये जाने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जायेगा। महेवा गांव में सड़कों तथा गलियांे को व्यवस्थित ढंग से विकसित किया जायेगा। मण्डलायुक्त ने नगर निगम, विद्युत विभाग, पीडब्लूडी सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने गांव में खुली नालियों को कवर्ड करने का निर्देश नगर निगम को दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी- श्री आशीष कुमार सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

खबर नीतेश सोनी



Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments