भाजपा मंडल महा प्रशिक्षण अभियान का हुआ समापन।
1 नवंबर 2020 प्रयागराज भाजपा महानगर प्रयागराज के तत्वाधान में चल रहे मंडल प्रशिक्षण शिविर महा अभियान के समापन दिवस के अवसर पर शिव कुटी, जमुना पट्टी ,गंगा पट्टी, मंडल के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा
महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की उन्नति एवं मजबूती के लिए हम सभी को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए कार्य करना होगा देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत का मिशन भारत का भविष्य तय करेगी इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है ।
इस संदेश के साथ हम सब घर घर जाएंगे भारत को आत्मनिर्भर बनाए और आगे कहा कि हमें उम्मीद है महा प्रशिक्षण अभियान के समापन के बाद कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करने के लिए संकल्प के साथ कार्य में लग जाएगा
समापन दिवस के अवसर पर कुंज बिहारी मिश्रा ,देवेश सिंह, वरुण केसरवानी ,राजेश केसरवानी ,विवेक अग्रवाल राजू पाठक सचिन जायसवाल रमेश पासी ,अजय सिंह, ज्ञान बाबू केसरवानी दीनानाथ कुशवाहा अभिषेक सोनकर मनीष केसरवानी देवेंद्र सिंह एवं मंडल के समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
नीतेश सोनी


