दौरी कालोनी में रहने वाले किराना व्यवसायी के पुत्र ने गुरुवार देर रात फंदे से लटककर जान दे दी. उसने किन कारणों से यह कदम उठाया, इस बारे में घरवाले स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बता सके. शिवकुटी पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. में हदौरी कालोनी निवासी कृष्ण चंद्र केसरवानी ने घर में ही जनरल स्टोर की दुकान खोल रखी है. उनके दो पुत्रों में छोटा 29 वर्षीय ऋषभ केसरवानी एलएलबौ अंतिम वर्ष का छात्र था. गुरुवार रात खाना खाने के बाद ऋषभ अपने कमरे में सोने चला गया. शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे तक वह नहीं उठा तो स्वजन ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई आहट नहीं मिली. घरवाले कमरे में पहुंचे तो सामने फंदे से उसकी लाश लटकती देख हतप्रभ रह गए. आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. शिवकुटी पुलिस भी पहुंची. कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. थाना प्रभारी रूकुमपाल सिंह नेघरवालों से पूछा तो बताया गया कि एलएलबी की पढ़ाई करने के साथ ही वह कचहरी में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पास जाकर प्रशिक्षण लेता था. साथ ही सरकारी नौकरी के लिए भी प्रयास कर रहा था. इधर करीब तीन माह से वह परेशान चल रहा था. किन कारणों से वह परेशान है, यह पूछने पर वह टाल जाता था. यह भी बताया कि कुछ समय पहले करीब दस दिन के लिए वह कहीं चला गया था. उस दौरान कुछ रुपये भी मांगे थे. वह कहां गया था, इस बारे में घरवाले कुछ नहीं बता सके. थाना प्रभारी का यह भी कहना है कि कोई न कोई वजह तो थी, जिस कारण ऋषभ ने खुदकुशी की है. मामले की जांच की जा रही है.
