जम्मू कश्मीर में होने वाली हर 6 महीने में ‘दरबार मूव’ की 149 साल पुरानी प्रथा आखिर हुई खत्म

जम्मू कश्मीर की जुड़वा राजधानी श्रीनगर और जम्मू के बीच हर 6 महीने में होने वाली दरबार मूव की 149 साल पुरानी प्रथा आखिरकार खत्म हो गई। इससे राज्य सरकार को करीब 200 करोड़ रुपए की सालाना बचत होगी। जम्मू-कश्मीर सरकार ने बुधवार को कर्मचारियों को दिए जाने वाले आवास आवंटन को भी रद्द कर दिया।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 20 जून को कहा था कि प्रशासन ने ई ऑफिस का काम पूरा कर लिया है इसलिए सरकारी दफ्तरों के साल में दो बार होने वाले दरबार मूव की प्रथा को जारी रखने की कोई जरूरत नहीं है। अब जम्मू और श्रीनगर दोनों सचिवालय सामान्य रूप से काम कर सकते हैं।
वर्ष 1872 में महाराजा गुलाब सिंह ने दरबार मूव प्रथा शुरू की ।यहां की भौगोलिक और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए छह माह जम्मू और छह माह श्रीनगर में दरबार लगाया जाता था। दरबार मूव के दौरान जम्मू के कर्मचारियों को श्रीनगर और श्रीनगर के कर्मचारियों को जम्मू में आवास मिलते थे।
Samiksha
