Homeप्रदेशजहां कम है वहां हम हैं के साथ चले मंडल प्रभारी (स्वतंत्र...

जहां कम है वहां हम हैं के साथ चले मंडल प्रभारी (स्वतंत्र देव सिंह)

जहां कम है वहां हम हैं के साथ चले मंडल प्रभारी (स्वतंत्र देव सिंह)

17 दिसंबर 2020 प्रयागराज, भाजपा महानगर पदाधिकारी और भाजपा मंडल प्रभारियों के काशी क्षेत्र के 5 जिले प्रयागराज महानगर गंगापार यमुनापार प्रतापगढ़ एवं कौशांबी की बैठक प्रयागराज सर्किट हाउस में आज आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने मंडल प्रभारियों से कहा कि जो संगठन का मर्मज्ञ होता है वही संगठन का प्रभारी होता है और मंडल के संपूर्ण गतिविधियों में उसकी प्रमुख भूमिका होती है इसीलिए चुनाव में हार और जीत की सारी जिम्मेदारी मंडल प्रभारियों की होती है क्योंकि उसी की बदौलत ही हम चुनाव जीतते हैं इसलिए आप सब की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है बूथ स्तर पर जो भी संगठन की संरचना की गई है उसे मजबूती के साथ खड़ा करें और इसके लिए आप कार योजना बनाकर काम करें और आगे कहा कि आप सभी पदाधिकारी मंडल में कम से कम हफ्ते में चार बार प्रवास कर मंडल के सभी पदाधिकारी सेक्टर संयोजक एवं बूथ के कार्य समिति के कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क संवाद स्थापित करते हुए जहां कम है वहां हम हैं की भावना के साथ काम करते हुए मंडल स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाएं।


इस अवसर पर प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री भवानी सिंह जी ने कहा कि हमें पार्टी के पंच निष्ठाओ के आधार पर काम करना है और पार्टी के सभी मुख्य पर्व जो निर्धारित किए गए हैं उसे बूथ स्तर पर करते हुए पार्टी के उद्देश्य सिद्धांत को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते रहना है और आप सभी मंडल प्रभारी मंडल सेक्टर एवं बूथ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को भगवान की तरह मान कर उनको प्रसन्न रख कर और अपने पर भरोसा रख कर और अपनों का भरोसा बनाकर काम करना और कराना है
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे सुनील भाई ओझा जी ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता संगठन के काम के साथ-साथ कुछ रचनात्मक सामाजिक कार्य भी करते रहे जिससे कि हम समाज के अंदर भारतीय जनता पार्टी की छवि बना सके जैसे जल संरक्षण ,वृक्षारोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, आदि ऐसे कार्यक्रम हम रचनात्मक कार्यों के जरिए पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें।


बैठक का संचालन काशी क्षेत्र के महामंत्री श्री अजय चौरसिया जी ने किया
बैठक में मुख्य रूप से विधायक हर्षवर्धन बाजपाई श्रीमती नीलम करवरिया महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी अवधेश चंद्र गुप्ता निर्मला पासवान कमलेश सिंह संतोष सिंह पटेल अमरनाथ यादव श्री विभूति नारायण सिंह प्रभा शंकर पांडे श्री गणेश केसरवानी अश्वनी दुबे विभव नाथ भारती श्रीमती अनीता त्रिपाठी विजयलक्ष्मी सिंह गीता विश्वकर्मा एवं सभी मंडल प्रभारी और महानगर एवं मंडल के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments