Homeप्रदेशमा0 मुख्यमंत्री जी केे लखनऊ में आयोजित स्वयं सहायता समूहों एवं संगठनों...

मा0 मुख्यमंत्री जी केे लखनऊ में आयोजित स्वयं सहायता समूहों एवं संगठनों के कार्यक्रम का वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ सजीव प्रसारण

मा0 मुख्यमंत्री जी केे लखनऊ में आयोजित स्वयं सहायता समूहों एवं संगठनों के कार्यक्रम का वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ सजीव प्रसारण
मा0 मुख्यमंत्री जी ने जनपद प्रयागराज की ऐंजेल स्वयं सहायता समूह की श्रीमती बीबी फातिमा से संवाद भी किया
18 दिसम्बर, 2020 प्रयागराज।
मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने शुक्रवार को लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों एवं उनके संगठनों को 445.92 करोड़ की पूंजीकरण राशि का आनलाइन हस्तांतरण कर प्रदेश की बहनों को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज में मा0 मुख्यमंत्री जी ने ऐंजेल आजीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य श्रीमती बीबी फातिमा से संवाद भी किया। श्रीमती बीबी फातिमा के समूह के द्वारा कोविड संक्रमण के दौरान कुल 40000 खादी के मास्क बनाकर वितरित किया गया। इसके अलावा ऐंजेल समूह के द्वारा स्कूल डेªस बनाने में कुल 7 महिलाएं एवं ग्राम पंचायत के 12 समूह की 50 महिलाओं की टीम द्वारा यूनिफार्म की सिलाई का कार्य किया जा रहा है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने श्रीमती बीबी फातिमा से संवाद करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों के द्वारा स्वेटर बनाने का प्रशिक्षण भी प्राप्त कर लिया जाये, जिससे कि उनको और भी कार्य मिल सके एवं वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सके। मा0 मुख्यमंत्री जी ने जनपद प्रयागराज में स्वयं सहायता समूहों के द्वारा यूनिफार्म सिलाई में किए गए अच्छे कार्य के लिए प्रशंसा भी की। इस अवसर पर जनपद प्रयागराज में समूह स्टार्ट अप मद के 642 समूहों को प्रति समूह की दर से कुल 9.63 लाख रूपये, आरएफ मद के 1256 समूहों को प्रति समूह की दर से कुल 188.4 लाख रूपये, सी0आई0एफ0 मद के 1356 समूहों को प्रति समूह की दर से कुल 1491.6 लाख रूपये, ग्राम संगठन स्टार्ट अप मद के 194 समूहों को प्रति समूह की दर से कुल 145.5 लाख रूपये, जोखिम निवारण निधि मद के 98 समूहों को प्रति समूह की दर से 97.3 लाख रूपये, आजीविका निधि मद के 39 समूहों को प्रति समूह की दर से 78 लाख रूपये, प्रेरणा एग्री टूल बैंक मद के 32 समूहों को प्रति समूह की दर से 64 लाख रूपये, उत्पादक समूह निधि मद के 3 समूहों को प्रति समूह की दर से 4.5 लाख रूपये, सी0एल0एफ0 स्टार्ट अप मद के 11 समूहों को प्रति समूह की दर से 38.5 लाख रूपये दिए गये। इस प्रकार से कुल मिलाकर 2117.43 लाख रूपये विभिन्न समूहों को मद वार निर्गत किये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी-श्री भानु चन्द्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी-श्री आशीष कुमार, डीसी एनआरएलएम-श्री अजीत कुमार सिंह सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments