जीनियस ऑफ इंडिया 2021 से सम्मानित हुई जाहिदा खानम।
अपने चित्रकला के लिए प्रसिद्ध राष्ट्रीय कलाकार डॉक्टर जाहिदा खान को उनकी पेंटिंग प्रेयर के लिए जीनियस ऑफ इंडिया के अवार्ड से नवाजा गया
इस कोरोना महामारी के दौर पर जहां लाशों का अंबार लग चुका है श्मशान घाट और कब्रिस्तान मैं जगह नहीं बची है लोग पूरी तरह हताश हो चुके हैं ईश्वर की तरह उम्मीद से देखते हुए प्रार्थना में हाथ उठा रहे हैं विश्व में चल रही इसी स्थिति को राष्ट्रीय कलाकार डॉक्टर जाहिदा खान ने अपनी पेंटिंग प्रेयर में बखूबी दर्शाया है जिसमें लाल रंग दर्द का और सफेद रंग शांति और सहानुभूति को दर्शा रहा है स्वदेश सेवा संस्थान के द्वारा इस पेंटिंग के लिए डॉक्टर जाहिदा खान को जीनियस ऑफ इंडिया के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
पेंटिंग की खासियत जिसमें की नीचे लोगों के मृत शरीरों को दर्शाया गया है वही ऊपर प्रार्थना के लिए उठ रहे हैं इंसानों के द्वारा किए गए अपने गुनाहों की माफी मांगने के लिए दर्शाए जा रहे हैं। ईश्वर से माफी मांगते हुए लोग दुआ कर रहे हैं कि हे ईश्वर हमारे ऊपर रहम कर अब तेरा ही सहारा है हमारे द्वारा की गई गलतियों को माफ कर।

वही पेंटिंग के बारे में राष्ट्रीय कलाकार डॉक्टर जाहिदा खान हमसे पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से कोरोना की भयावह तस्वीरें जो आ रहे हैं कई तस्वीरें तो ऐसी भी हैं जिन्हें देखकर इंसान विचलित भी हो सकता है यह सारी चीजें जो दुनिया में फैली है इनको देखकर सिर्फ दर्द को समझने की कोशिश की है और इस चित्रकला के माध्यम से लोगों की पीड़ा को दर्शाया गया है ईश्वर की बनाई हुई इस खूबसूरत दुनिया का आज जो हाल है उसकी जिम्मेदारी कहीं ना कहीं इंसानों की भी बनती है डॉक्टर जाहिदा खान ने बताया कि ईश्वर से कामना करती हूं कि इस वैश्विक महामारी से अब दुनिया को निजात मिले ताकि लोग पहले की तरह अपने जीवन को जी सकें।

खबर नीतेश सोनी
