जोहो ने भारतीय व्यवसायों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को कुंभकोणम से जोहो एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। जोहो के सह-संस्थापक व चीफ साइंटिस्ट डॉ. श्रीधर वेम्बु ने कहा, ईआरपी प्लेटफॉर्म में ऐसे फीचर्स को शामिल किया गया है जो मौजूदा पारंपरिक प्लेटफार्म में नहीं है। जहां पहले से उपलब्ध अन्य प्लेटफार्म में एआई को एक अतिरिक्त लेयर के रूप में जोड़ा जाता है। वहीं जोहो ईआरपी के पूरे प्लेटफार्म में पहले से इसे समाहित किया गया है।
मेड इन इंडिया, एआई नेटिव जोहो ईआरपी भारतीय व्यवसायों को वैश्विक स्तर पर विकास करने में सक्षम बनाएगा।वेम्बु ने कहा, जोहो ईआरपी भारतीय व्यवसायों को सरलता से कम लागत में आगे बढ़ने में सहायक होगा। इस एक ही प्लेटफार्म में कोर फाइनेंशियल मैनेजमेंट, बिलिंग, स्पेंड मैनेजमेंट, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, आमेनीचैनल कॉमर्स और पेरोल मैनेजमेंट को इंटीग्रेट किया गया है। एसेट मैनेजमेंट, बजटिंग, वित्तीय समापन की सुविधा भी दी गई है।
