Homeदेश‘जो सोने की रक्षा नहीं कर पाए, वे आस्था क्या बचाएंगे’— केरल...

‘जो सोने की रक्षा नहीं कर पाए, वे आस्था क्या बचाएंगे’— केरल सरकार पर बरसे अमित शाह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सबरीमला मंदिर से सोना चोरी मुद्दे के बहाने केरल की पिनराई विजयम के नेतृत्व बाली एलडीएफ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग सबरीमला मंदिर के सोने की रक्षा नहीं कर पाए, वे लोगों की आस्था की भी रक्षा नहीं कर सकते हैं। केरल में श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा केवल भाजपा ही कर सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी से कराई जाए।

 

शाह ने रविवार सुबह प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद स्थानीय निकाय के चुने गए पार्टी के प्रतिनिधियों की सभा में उन्होंने कहा कि सबरीमाला मंदिर में सोने की चोरी न केवल केरल के लोगों के लिए बल्कि देशभर के भक्तों के लिए चिंता का विषय है। मैंने इस मामले में एफआईआर देखी है और जिस तरह से इसे तैयार किया गया, उससे यह साफ है कि इसका मकसद आरोपियों को बचाना था। उन्होंने दावा किया कि एलडीएफ से जुड़े दो लोग संदेह के घेरे में हैं। ऐसी परिस्थितियों में निष्पक्ष जांच कैसे संभव हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की नेताओं की संलिप्तता के भी सबूत सामने आए हैं। मुख्यमंत्री विजयन का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि मैं मांग करता हूं कि मुख्यमंत्री जांच एक निष्पक्ष जांच एजेंसी, को सौंप दें। भाजपा विरोध प्रदर्शन और घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाएगी। यह लोकतंत्र है और मुख्यमंत्री जी, आपको एक निष्पक्ष एजेंसी से जांच का आदेश देना चाहिए ।

 

 

केरल में 20 से 40 फीसदी पहुंचने में नहीं लगेगी देर, 2026 में साबित कर देंगे…..शाह ने कहा कि केरल में पार्टी के पास न तो सत्ता है और न ही सरकार, बल्कि सिर्फ समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास को तोड़ने की कोशिशें हुई, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता पहाड़ की तरह डटे रहे और जीत हासिल की। राज्य में भाजपा के प्रति लगातार समर्थन बढ़ रहा है। 2014 में हमें 11 फीसदी वोट मिले तो 2019 में 16 प्रतिशत और 2024 में 20 फीसदी। उन्होंने कहा कि अब 20 फीसदी से 30 प्रतिशत और 40 प्रतिशत तक का सफर ज्यादा लंबा नहीं होगा और हम इसे 2026 में साबित कर देंगे।

 

वाम दलों और कांग्रेस पर साधा निशाना …….  सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि जबकि दुनिया भर में कम्युनिज्म खत्म हो गया है, पूरे भारत में कांग्रेस खत्म हो गई है। एलडीएफ और यूडीएफ के बीच मैच फिक्सिंग का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनकी आपसी समझ ने केरल के विकास को प्रभावित किया है और दोनों मोर्चे एक-दूसरे के भ्रष्टाचार का समर्थन करते हैं। शाह ने कहा कि केरल का विकास संतुलित होना चाहिए। केरल में एलडीएफ और यूडीएफ की सरकारें विदेश में काम करने वाले केरलवासियों के भेजे गए पैसे से संतुष्ट हैं।

 

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments