वाशिंगटन। ब्राजील के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर टैरिफ का एलान कर दिया है। कनाडा से अमेरिका में आने वाले सामान पर अब 1 अगस्त से 35% का भारी-भरकम टैरिफ लगेगा। यह घोषणा इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों देश सबसे करीबी साझेदार हैं और इस कदम से उनके दशकों पुराने संबंधों में दरार आ सकती है। कनाडाई पीएम मार्क कार्नी को संबोधित एक पत्र में ट्रंप ने लिखा, फरवरी में घोषित 25% शुल्क को और बढ़ाकर वह 35% करने जा रहे हैं।
ट्रंप ने ‘टूथ सोशल’ पर पत्र जारी करते हुए लिखा, अमेरिका के साथ सहयोग करने के बजाय कनाडा ने खुद टैरिफ लगा दिए। इसलिए 1 अगस्त से लागू अमेरिकी टैरिफ अन्य बाकी सेक्टोरल टैरिफ से अलग होगा। यह कदम कथित रूप से कनाडा पर फेंटानिल (तेज नशीला पदार्श) की तस्करी रोकने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। हालांकि ट्रंप ने कहा, फेंटानिल तस्करी के अलावा और भी कई अड़चनें हैं।
