Homeप्रयागराजप्रयागराज में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बात...

प्रयागराज में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “करछना में जो कुछ हुआ वह बेहद दुखद

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया, और कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह ने आज नैनी जेल में करछना विगत दिनों हूए बवाल में नैनी जेल में बंद दलित और आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद तीनों नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस पार्टी जेल में बंद सभी लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराएगी और उनकी कानूनी लड़ाई में भी पूरा सहयोग करेगी।

अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “करछना में जो कुछ हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस तरह से दलित और आदिवासी समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया है, वह अस्वीकार्य है। हम उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें न्याय मिले।”

सांसद तनुज पुनिया ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी इस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा, “हमारा मानना है कि ये गिरफ्तारियां राजनीतिक द्वेष के तहत की गई हैं। हम इन बेगुनाह लोगों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और उनकी रिहाई के लिए कानूनी सहायता प्रदान करेंगे।”

उज्जवल रमण सिंह ने भी अपनी बात रखते हुए कहा, “कांग्रेस हमेशा से वंचितों और पीड़ितों के साथ खड़ी रही है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जेल में बंद इन दलित और आदिवासी भाइयों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिल सके।”

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि वे इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने करछना घटना को लेकर एकतरफा कार्रवाई की है, जिससे दलित और आदिवासी समुदाय में रोष है।

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब करछना बवाल को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है और दलित व आदिवासी समुदाय के बीच अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। उक्त अवसर पर सर्वश्री पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन, मोहम्मद असलम, इरशाद उल्ला, दिवाकर भारतीय, देवी पांडेय, अब्दुल कलाम आजाद, विनय पांडे, शादाब अहमद, प्रवीण सिंह भोले, रियाज अहमद, मोहम्मद फरहान, लल्लन पटेल ,रमेश यादव, विष्णु पांडे आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments