Homeप्रयागराजट्रक में छिपा कर 100 किलो गांजा लाने वाले गिरफ्तार

ट्रक में छिपा कर 100 किलो गांजा लाने वाले गिरफ्तार

प्रयागराज। मऊआइमा थाना व एसओजी सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस ने एक ट्रक में लोहे के तार के बीच छिपाकर लाए गए 100 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

 

जांच में पता चला कि ओडिशा के अंगुल जिले के थानां पूनाकूट गांव मुंडा लोई निवासी आरोपी पुरसंत चार बोरियों में गांजा भरकर कौशाम्बी में सप्लाई करने जा रहा था। पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

गंगापार डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सोमवार देर रात सूचना मिली कि मऊआइमा कस्बा के फ्लाईओवर पर पटेल ढाबा के पास खड़े एक ट्रक में अवैध गांजा लदा हुआ है। सूचना पर मऊआइमा व एसओजी गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम फूलपुर एसीपी के साथ मौके पर पहुंची।

 

यहां पर ट्रक नंबर (ओडी 19 जी 7082) में लदीं चार बोरियों की जांच करने पर पता चला कि इनमें 100 किलो गांजा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ओडिशा के अंगुल जिले से गांजा लोड कराया गया था। गांजा एक अज्ञात मोबाइल नंबर द्वारा व्हाट्एसएप कॉल से बताई गई। लोकेशन पर देना था।

 

कोखराज के पास बतानी थी लोकेशन : पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कौशाम्बी के कोखराज के पास पहुंचने पर अंजान नंबर से उसके पास व्हाट्सएप कॉल आनी थी। ट्रक में ओडिशा से गांजा लोड करने वाले का नाम भी सामने आया है। वहीं, पुलिस अब गांजा रिसीव करने वाले की पहचान करने में जुटी है। डीसीपी ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments