महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ। मुंब्रा और दिवा स्टेशनों के बीच चलती लोकल ट्रेन से 11 यात्री नीचे गिर गए, इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए।
हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ जब दोनों दिशाओं से दो ट्रेनें एक-दूसरे के पास से गुजर रही थीं। लटक कर कर रहे थे सफर यह हादसा उस समय हुआ जब ऑफिस जाने का समय था और लोकल ट्रेन में भारी भीड़ थी।
अधिकतर यात्री दरवाजे पर लटककर यात्रा कर रहे थे. बताया जा रहा है कि एक ट्रेन कसारा की ओर जा रही थी और दूसरी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनसू की तरफ, जब ये ट्रेनें पास से गुजरीं, तो दरवाजे पर लटक रहे यात्रियों के बैग एक-दूसरे से टकरा गए और यात्री नीचे गिर पड़े डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हाई लेबल कमेटी हादसे की जांच करेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.मरने वालों में जीआरपी का एक जवान भी शामिल ट्रेन हादसे में मारे गए यात्रियों की पहचान केतन सरोज, राहुल गुप्ता, मयूर शाह और विक्की मुखियाद के रूप में हुई है। विक्की महाराष्ट्र सरकार की रेलवे पुलिस में कॉन्स्टेबल थे. घायलों को तुरंत कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी अस्पताल और ठाणे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे आईसीयू में रखा, गया है।
