Homeप्रदेशडॉक्टर जाहिदा खानम को इंडिया प्राइम आइकन अवार्ड 2021 से सम्मानित किया...

डॉक्टर जाहिदा खानम को इंडिया प्राइम आइकन अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया

राष्ट्रीय कलाकार डॉक्टर जाहिदा खानम जोकि आर्ट गैलरी की डायरेक्टर भी है उनको इंडिया प्राइम आइकन अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है।

डॉक्टरजाहिदा खानम जो कि एक राष्ट्रीय कलाकार है उनको प्रयागराज में खोली गई उनके द्वारा खानम आर्ट गैलरी के रूप में यह अवार्ड इंडिया प्राइम आइकन अवार्ड 2021 दिया गया है। यह उनके अथक प्रयास और जबरदस्त मेहनत का नतीजा है।

प्रयागराज में पहली प्राइवेट आर्ट गैलरी की स्थापना करना और उसमें निरंतर कार्यक्रम और आयोजन करते रहना कला और कलाकारों के लिए अपने आप को समर्पित करने के लिए, कला क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देना हो चाहे वह कला प्रदर्शनी हो, कला मेला हो, आर्ट कंपटीशन हो या नेशनल आर्ट वर्कशॉप या लाइव डेमोंसट्रेशन हो। कला और कलाकारों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए यह अवार्ड उन्हें प्रदान किया गया है ।24 वर्षों से कला के क्षेत्र में अपना योगदान दे रही काशी की बेटी और प्रयागराज की बहू डॉक्टर जाहिदा खानम को इस अवार्ड से नवाजा गया है।
डॉक्टर जाहिदा खानम अत्यंत प्रतिभा संपन्न और मल्टी टैलेंटेड कलाकार है। समाज की समस्याओं, करंट अफेयर्स, नारी समस्या, पर्यावरण से संबंधित इन विषयों पर काम करती आ रही है और देश विदेश से बहुत सारे सम्मान और प्रशंसा में प्राप्त हुई है ।13 सोलो शो, अनगिनत ग्रुप शो उनके द्वारा किए गए हैं। वर्तमान समय में सेकंड नेशनल एग्जिबिशन ऑफ पेंटिंग फ्लोरा फौना और कैलीग्राफी 2021 का आयोजन उन्होंने ऑनलाइन किया है ।जिसमें भारतवर्ष के कलाकार एकजुट होकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे ।10 जून इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने की अंतिम तिथि है। यह प्रदर्शनी khanamarts.com पर 20 जून से 20 जुलाई तक रहेगी कलाकारों को उनके अच्छे काम के लिए अवार्ड सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा ।प्रदर्शनी का उद्देश्य इस कोरोना महामारी के समय में लोगों को उनकी मनोदशा से बाहर निकालना है और उनकी मनोदशा को बदलना भी है और उन्हें अच्छे कार्य करने के लिए उत्साहित करना भी है। साथ ही उन्हें आर्थिक सहयोग भी प्रदान करना है इसके लिए उनसे कोई फीस नहीं ली जा रही है। खानम आर्ट गैलरी और कलाकारों के लिए एक बड़ा सहयोग है जो काबिले तारीफ है ।

भारतवर्ष के सभी इंटीरियर डिजाइनर ,डेकोरेटर और कला प्रेमी और कला को चाहने और खरीदने वाले से विशेष अनुरोध है कि वह कलाकारों का सहयोग करें। उनकी पेंटिंग और उनकी डिजाइन कमाल की है और कलाप्रेमी अपने घरों में इन कलाकारों की खूबसूरत पेंटिंग सजाएं जाहिदा खानम की अोर से सभी प्रतिभागियों और सभी छात्रों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments