डॉक्टर जाहिदा खानम को निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा पद्मश्री गौरव सम्मान 2025 से नवाजा गया है! यह सम्मान कला के क्षेत्र में उनके 26 वर्षों के उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।
डॉक्टर जाहिदा खानम ने अपने करियर में कई अवार्ड और सम्मान प्राप्त किए हैं, जो उनकी प्रतिभा और समर्पण को दर्शाते हैं। उनकी कला के प्रति समर्पण और देश के लिए उनके योगदान को सलाम करना चाहिए।
वहीं पर इस अवसर पर डॉक्टर जाहिदा खानम से बात करने पर उन्होंने बताया कि मेरे लिए बहुत गौरव की बात है और कला के प्रति मेरे समर्पण और ईमानदारी को यह दर्शाता है और कि उनकी तरफ से निरंतर प्रयास रहता है कला किसी बड़े मंच की मोहताज नहीं होती वह अपना रास्ता खुद बनाती है इसीलिए प्रयागराज के करेली स्थित उनकी खानम आर्ट गैलरी में फ्री वर्कशाॅप का निरंतर आयोजन किया जाता रहता है जो की अभी सप्ताह में सोमवार से लेकर गुरुवार तक फ्री वर्कशाॅप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी छात्रों को भाग लेने का अवसर मिलेगा और यह वर्कशॉप स्केचिंग और ऑल टाइप पेंटिंग पर केंद्रित होगा यह कार्यक्रम खाना आर्ट गैलरी के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित किया जा रहा है आर्ट गैलरी की डायरेक्टर डॉक्टर जाहिदा खानम के द्वारा लोगों को इस अवसर पर आमंत्रित भी किया गया है।
