Homeदुनियाथाना मानिकपुर में तैनात 02 आरक्षियों ने बचाई युवक की जान

थाना मानिकपुर में तैनात 02 आरक्षियों ने बचाई युवक की जान

थाना मानिकपुर में तैनात 02 आरक्षियों ने बचाई युवक की जान

परिवारीजनों ने चित्रकूट पुलिस को कहा धन्यवाद

 

थाना मानिकपुर में तैनात आरक्षी भास्कर शुक्ला,आरक्षी अमित द्विवेदी जो बीती रात 28/29.04.025 की रात्रि में कस्बा मानिकपुर में रात्रि गस्त कर रहे थे इसी दौरान रात्रि 01.15 मिनट पर वाल्मीकि नगर में कुछ लोग भीड़ भाड लगाए थे लोगों से इकट्ठा होने का कारण पूछा तो बताए कि एक व्यक्ति राहुल पुत्र सामदेश निवासी वाल्मीकि नगर पश्चिमी थाना मानिकपुर अपनी पत्नी से नाराज होकर दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहा है । सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँचकर दोनों आरक्षियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अंदर से बंद दरवाजे को आवश्यक बल प्रयोग कर खोला,फंदा लगाकर लटक चुका राहुल कोल के पैरो को ऊपर उठाकर फंदे से उतारकर उसकी जान बचाई व सकुशल उसके परिवारजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों आरक्षियों को अपने कर्तव्यों का पूर्ण मनोयोग से पालन करने व उनकी तत्परता से युवक की जान बचाने पर नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments