दुबई में फंसा 24 दिन से पति का शव
UAE दूतावास से संपर्क ना होने से बढ़ी मुश्किलें पत्नी का रो रो कर बुरा हाल।
दुबई में पति की मौत के 24 दिन बाद शव हस्तांतरित ना होने से पत्नी और बच्चों का बुरा हाल हो गया है। दुबई की कंपनी की ओर से प्रक्रिया पूरी करने में अभी समय लगने की बात कही गई है ।इससे परेशान पत्नी ने पीएमओ, गृह मंत्रालय के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर शव हस्तांतरित करने की गुहार लगाई है ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।
दुबई की पैरओरियंट बिल्डिंग कांट्रैक्टिंग एलएलसी कंपनी में तैनात कोरांव के रामगढ़ निवासी रामचंद्र की पुत्री अरुणा सिंह के पति रमेश सिंह कि बीते 12 मई को मौत हो गई।
रमेश की मौत की खबर उसके सहयोगी ने फोन पर अरुणा को दी। अरुण को बताया गया कि रात को बाथरूम जाते समय फिसल कर गिरने से उसके पति की मौत हो गई ।इसे संयोग ही कहेंगे कि उस समय ईद की छुट्टी होने की वजह से कंपनी के प्रबंधक या किसी अन्य कर्मचारी से अरुणा की बात नहीं हो सकी। अलबत्ता उसे इतना बताया गया कि पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया है दफ्तर खुलते ही यूएई दूतावास से शव हस्तांतरण की प्रक्रिया आरंभ कराई जाएगी ।इसके बाद से लगातार अड़चनें आती रही और अरुणा के पति का शव हस्तांतरित नहीं हो सका। 2 जून को उसने दुबई की कंपनी के प्रबंधक से फोन पर बात की तो उन्होंने अभी 15 दिन का समय और लगने की बात कही है। इस बीच अरुणा ने पीएमओ ,गृह मंत्रालय के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर को शव हस्तांतरण के लिए पत्र भेजा है। अरुणा ने विदेश मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि उसके पति ही घर में कमाने वाले अकेले सदस्य थे।
Samiksha
