Homeप्रदेशदूसरी राष्ट्रीय एग्जीबिशन ऑफ पेंटिंग फ्लोरा फौना और कैलीग्राफी का ऑनलाइन 2021...

दूसरी राष्ट्रीय एग्जीबिशन ऑफ पेंटिंग फ्लोरा फौना और कैलीग्राफी का ऑनलाइन 2021 में उद्घाटन

दूसरी राष्ट्रीय एग्जीबिशन ऑफ पेंटिंग फ्लोरा फौना और कैलीग्राफी का ऑनलाइन 2021 का उद्घाटन राष्ट्रीय कलाकार डॉक्टर जाहिदा खानम जोकि आर्ट गैलरी की डायरेक्टर भी है,उन्होंने किया और सभी कलाकारों और प्रतिभागियों का स्वागत भी किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुनील गुप्ता जी, अशोक कुमार राय जी ने भी अपनी शुभकामनाएं दी और दूसरे साथी कलाकारों ने भी अपनी-अपनी शुभकामनाएं भेजी है।

सभी कलाकारों ने बहुत सुंदर कलाकृतियां और नए नए अंदाज में नई-नई विशेष तकनीकी के साथ प्रस्तुति की हैं। पेंटिंग्स में कलाकारों ने नए-नए नमूने और अपने विचारों की अभिव्यक्ति के कैनवास पर बखूबी दिखाई है ।

रंगों का समायोजन अत्यधिक सराहनीय है, जो कि कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया गया है। कलाकारों ने अपनी कला कृतियां बहुत शैलियों में और बहुत से माध्यमों से भेजी है और कलाकारी के साथ-साथ कैलीग्राफी का भी बहुत ही सुंदर समायोजन सामने आया है ।

बहुत ही सुंदर लिपि में लिखी हुई पेंटिंग भेजी गई है। जो किसी का भी मन मोह सकती है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए और प्रशंसा के लिए काफी सारे फोन और संदेश आ रहे हैं और ऐसी आशा की जा रही है कि यह प्रदर्शनी एक सफल प्रदर्शनी रहेगी।

पूरे भारतवर्ष के कलाकारों में खुशी की लहर है और सभी इस प्लेटफार्म को सराह रहे हैं और आगे यह विश्वास है कि इस कार्यक्रम के विकास के लिए सभी अग्रसर रहेंगे और अपना भरपूर योगदान देंगे।

कलाकारों की कुछ कलाकृतियां यहां प्रदर्शित की जा रही है, जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कलाकारों के द्वारा कितने सुंदर काम को प्रस्तुत किया गया है।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments