Homeप्रयागराजदो पीपे बहने से श्रद्धालुओं में अफरातफरी ।

दो पीपे बहने से श्रद्धालुओं में अफरातफरी ।

प्रयागराज। संगम में मंगलवार सुबह तेज बहाव की वजह से अचानक दो पीपे के बहने से स्नानार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान संगम में श्रद्धालु डुबकी लगा रहे थे। वहीं, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता ने कहा, पीपे शिफ्ट किए जा रहे थे, इससे किसी को नुकसान नहीं हुआ है.। किसी ने अफवाह उड़ाई है।

 

ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को काफी श्रद्धालु डुबकी लगाने संगम पहुंचे थे। इस दौरान अचानक तेज बहाव आया, जिससे अक्षयवट के पास के दो पीपे बहने लगे। यह देख स्नानार्थियों ने शोर मचाना शुरू करदिया और बचने के लिए संगम में खड़ी नाव पर चढ़ गए।

 

शोर-शराबा होने पर आसपास मौजूद नाविकों ने दोनों पीपों को किला घाट की तरफ मोड़ दिया। वहीं, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता डीके अहिरवार ने इस घटना को इन्कार किया है।

 

उन्होंने बताया कि अक्षयवट के पास पीपे रखे हुए हैं। इन सभी को मेजा के टेला घाट पर शिफ्ट किया जाना है। इसे हटाने का काम मंगलवार से शुरू हुआ है। यह कार्य 15 जून तक चलेगा। पीपा बहने की बात किसी ने अफवाह उड़ाई है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments