द पाम एकेडमी स्कूल करेला बाग शाखा में दिनांक 4 जुलाई 2025 को चित्रकला व रंग भराई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। चित्रकला और रंग के विविध मॉडलों व नवाचारों को प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि श्री रविंद्र कुशवाहा माननीय सदस्य राज्य ललित कला अकादमी व मंत्री संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश तथा प्रवक्ता डीएवी इंटर कॉलेज मीरापुर प्रयागराज भी उपस्थित रहे। उप प्रधानाचार्य श्री मोहम्मद सगीर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। दोनों ने छात्रों को प्रोत्साहित किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सालेहा मदनी व निर्देशक श्री आलमुल्लाह सिद्दीकी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपने बहुमूल्य समय से इस आयोजन को गौरवान्वित किया।
