प्रयागराज के थाना धूमनगंज क्षेत्र अंतर्गत मुंडेरा इलाके में शनिवार को गोलीबारी की घटना सामने आई है। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल के पीछे स्थित एक गली में शमशाद उर्फ अल्लू को एक व्यक्ति और उसके कुछ साथियों ने गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
अब तक सामने आए तथ्य : घटना मुंडेरा इलाके की है स्थान नारायण स्वरूप हॉस्पिटल के पीछे की गली पीड़ित की पहचान शमशाद उर्फ अल्लू के रूप में हुई है। हमलावर एक व्यक्ति और उसके साथी बताए जा रहे हैं। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गए पुलिस ने मौके से एक गाड़ी को कब्जे में लिया है क्या अभी स्पष्ट नहीं है? शमशाद उर्फ अल्लू की हालत क्या है? गोली कितनी लगी और किस हालत में अस्पताल पहुंचाया गया? हमलावरों की पहचान और आपसी रंजिश का कारण घटना में इस्तेमाल हथियार की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की कार्रवाई।
सूचना मिलते ही धूमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्र की घेराबंदी की गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक गाड़ी को जब्त किया है, जिसे जांच का हिस्सा बनाया गया है।
