प्रयागराज। इलाहाबाद इंटर कॉलेज में सोमवार को जनपद बालिका विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। अंडर-14 में नगर दक्षिण, अंडर-17 में नगर उत्तर और अंडर-19 में फूलपुर चैंपियन बना। विद्यालय के प्रबंधक व रीवा विवि के पूर्व कुलपति पीयूष रंजन अग्रवाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।अंडर-14 में नगर दक्षिण ने बेसिक मेजा को हराया। अंडर-17 में शहर उत्तरी ने फूलपुर पर एकतरफा जीत दर्ज की। अंडर-19 में फूलपुर ने बारा तहसील को मात दी। प्रतियोगिता में रेफरी मुकेश शुक्ला, सत्या और चांदनी रहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक अजय गिरि, श्याम मनोहर अग्रवाल और आरपी सिंह के अलावा पूर्व खेल सचिव अजय सिंह यादव, विजया सिंह, मंजू सिंह, सुधा, बृजेश सरोज मौजूद रहे।प्रयागराज। केपी कॉलेज मैदान पर सोमवार को कुलभास्कर आश्रम इंटर कॉलेज की ओर से अंडर-14 17 और 19 वर्ग में महलीय बालक अंडर-स्टॉल प्रतियोगिता हुई। इसका उद्घाटन सह जिला विद्यालय निरीक्षक विजय यादव ने किया। अंडर-19 में प्रयागराज ने फतेहपुर को हराया। अंडर 14 में एकमात्र टीम होने से प्रयागराज जिले को विजेता घोषित किया गया। इस मौके पर डॉ. बृजेश खरे. प्रसून सिंह प्रभात श्रीवास्तव अरविंद मिश्रा उमेश खरे, राजेश और शनि आदि मौजूद रहे।
