नगर निकाय में मिली प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं की परिश्रम और पार्टी की विचारधारा की जीत है (योगी आदित्यनाथ)
नीतेश सोनी ब्यूरो/प्रयागराज :प्रयागराज के नवनिर्वाचित महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी नगर निगम प्रयागराज की प्रचंड जीत के बाद लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ जी को नगर निगम की ऐतिहासिक जीत बधाई दी इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नगर निकाय की प्रचंड जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है और पार्टी की विचारधारा की जीत है
इस अवसर पर सांसद रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह,विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी,पूर्व विधायक दीपक पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, वरुण केसरवानी ,राजेश केसरवानी प्रमुख रूप से रहे
